जरूरत से ज्यादा ग्रीन टी पीना नुकसानदायक, बढ़ जाता है इन गंभीर रोगों का खतरा

जरूरत से ज्यादा ग्रीन टी पीना नुकसानदायक, बढ़ जाता है इन गंभीर रोगों का खतरा

सेहतराग टीम

आज के समय में अधिकतर लोगों को परेशान कर रही है। इसकी वजह से लोग कई तरह का उपाय करते हैं उसके बावजूद भी मोटापा कम नहीं होता है। ऐसे में कई लोग ग्रीन टी का इस्तेमाल करेत हैं जो हमारी सेहत के लिए नुकसानदायक होता है। क्योंकि ज्यादा ग्रीन के इस्तेमाल से हमें कई अन्य तरह की बीमारी होने लगती है। क्योंकि ग्रीन टी में कैफीन होता है जिससे कई हेल्थ प्रॉब्लम्स होने लगती हैं। ग्रीन टी की 227 ग्राम चाय में 24 से 45 मिलीग्राम तक कैफीन होती है। बाकी चाय की ही तरह अगर आप ग्रीन टी का ज्यादा सेवन करते हैं तो कैफीन आपकी हार्टबीट अनियमित कर देती है। इससे आपको नर्वसनेस  होती है और आप छोटी-छोटी बातों पर चिढ़ने लगते हैं। कोशिश करनी चाहिए एक दिन में 2 से ज्यादा ग्रीन टी ना पिएं। अगर आप ग्रीन टी का जरूरत से ज्यादा सेवन करते हैं तो इससे शरीर को कई तरह का नुकसान पहुंचता है। आज हम आपको बताएंगे कि ग्रीन टी का जरूरत से ज्यादा सेवन करने से आपको किस तरह का नुकसान हो सकता है।

पढ़ें-  चेहरे को ग्लोइंग और चमकदार बनाने मे आज भी खास माने जाते हैं ये घरेलू उपाय

ब्लड प्रेशर की समस्या

ग्रीन टी में कैफीन होत है जो नर्वस सिस्टम को प्रोऐक्टिव करने का काम करता है। जिससे आपको हाई ब्लड प्रेशर की समस्या भी हो सकती है।

शरीर में हो सकती है आयरन की कमी

ग्रीन टी का जरूरत से ज्यादा सेवन करने से शरीर में आयरन की कमी हो सकती है। जिससे कई तरह की बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।

खाली पेट ग्रीन टी पीने से हो सकती है एसिडिटी

खाली पेट ग्रीन टी का सेवन करने से एसिडिटी की समस्या हो सकती है। इसलिए कुछ खाने के बाद ही इसको पिएं। ग्रीन टी में मौजूद कैफीन से घबराहट, चक्कर, डायबिटीज, कब्ज, जैसी कई समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए इसका सेवन सही मात्रा में करें।

नींद नहीं आने की समस्या

ग्रीन टी का ज्यादा सेवन करने से अनिद्रा की समस्या हो सकती है। किसी भी व्यक्ति को स्वस्थ और फिट रहने के लिए अच्छी और भरपूर नींद लेना बहुत जरूरी होता है। इसलिए ग्रीन टी का सेवन सही मात्रा में ही करें।

ज्यादा ग्रीन टी पीने से लगती है कम भूख

ग्रीन टी का ज्यादा मात्रा में या रोज सेवन करने से भूख कम लगने की संभावना रहती है। इसके चलते आपका शरीर कमजोर भी हो सकता है। जिससे बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।

इसे भी पढ़ें-

फैटी लिवर के मरीजों को जरूर खाने चाहिए ये फल, सेहत दुरुस्त रहेगी

 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।